देश की खबरें | बिहार में राजग सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है: तेजस्वी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर "अपराधियों को संरक्षण" देने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है, तो वह सुनिश्चित करेगी कि अपराधी सलाखों के पीछे जाएं।

पटना, 23 जनवरी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर "अपराधियों को संरक्षण" देने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है, तो वह सुनिश्चित करेगी कि अपराधी सलाखों के पीछे जाएं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पटना के बाहरी इलाके मोकामा में एक दिन पहले हुई गोलीबारी की घटना पर यह टिप्पणी की। इस घटना में बाहुबली पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह का नाम सामने आया है।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता ने कहा, "सैकड़ों गोलियां चलीं, जो इस बात का सबूत है कि राजधानी के आसपास भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। अगर कोई और सरकार होती तो बिहार में कानून व्यवस्था की बदहाली पर राष्ट्रीय टेलीविजन पर बहस होती।”

यह गोलीबारी सिंह के समर्थकों और पंचायत मुखिया उर्मिला देवी के परिवार के सदस्यों के बीच हुई, जिसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का मामला माना जा रहा है। सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा से वर्तमान विधायक हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रम सिहाग ने कहा, "घटना के सिलसिले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। दो मामले दो पक्षों की शिकायतों के आधार पर दर्ज किए गए हैं, जबकि पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज किया है।"

उर्मिला देवी के बेटे सोनू सिंह और अनंत सिंह तब से प्रेस के सामने बयान दे रहे हैं और एक-दूसरे को हराने की बात कह रहे हैं। यादव ने पूछा कि इस तमाशे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का क्या रुख है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\