देश की खबरें | एनसीडब्ल्यू सदस्य तमन्ना के परिजनों से करेंगी मुलाकात, हत्या की जांच से परिवार नाखुश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य अर्चना मजूमदार सोमवार को पश्चिम बंगाल के नादिया में तमन्ना खातून के घर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, तीन जुलाई राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य अर्चना मजूमदार सोमवार को पश्चिम बंगाल के नादिया में तमन्ना खातून के घर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रत्याशी की जीत के बाद 23 जून को पार्टी समर्थकों द्वारा निकाले गए विजय जुलूस के दौरान हुए बम विस्फोट में तमन्ना खातून की मौत हो गई थी।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कथित समर्थक तमन्ना के परिजनों का कहना है कि यह हमला राजनीति से प्रेरित था और सत्तारूढ़ पार्टी का समर्थन करने से इनकार करने के प्रतिशोध में किया गया था।

तमन्ना के माता-पिता बृहस्पतिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय गए। उन्होंने वहां वरिष्ठ अधिवक्ता विकास भट्टाचार्य से मुलाकात की और अपनी बेटी की मौत के मामले में पुलिस द्वारा की जा रही जांच को धीमा बताते हुए कानूनी हस्तक्षेप की मांग की।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि प्राथमिकी में 24 लोगों के नाम हैं, लेकिन अब तक केवल नौ को ही गिरफ्तार किया गया है।

उसके माता-पिता ने आरोप लगाया, ‘‘यद्यपि पुलिस जांच करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनके प्रयासों में बाधा डाली जा रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को राजनीतिक हस्तक्षेप रोक रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान