देश की खबरें | राकांपा के एजेंडे में महिला कल्याण, विकास और गरीबी उन्मूलन शामिल है: अजित पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि महिला कल्याण, विकास और गरीबी उन्मूलन उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एजेंडे में शामिल है। उन्होंने ने कहा कि उनको लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

शिरडी, 10 अगस्त महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि महिला कल्याण, विकास और गरीबी उन्मूलन उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एजेंडे में शामिल है। उन्होंने ने कहा कि उनको लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

अपनी पार्टी की 'जन सम्मान यात्रा' के तीसरे दिन यहां प्रतिष्ठित साईं बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने विपक्षी नेता शरद पवार को लेकर 'भटकती आत्मा' और 'भ्रष्टाचार के सरगना' संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की टिप्पणियों से जुड़े सवालों को टाल दिया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य पिछले महीने विधानसभा में उनके द्वारा पेश बजट में घोषित कल्याणकारी योजनाओं को सामने लाना है।

उन्होंने कहा, "महिला कल्याण, विकास और गरीबी उन्मूलन राकांपा के प्रमुख मुद्दे हैं। मुझे लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान "भटकती आत्मा" संबंधी टिप्पणी की थी जबकि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पुणे में भाजपा सम्मेलन के दौरान शरद पवार को "भ्रष्टाचार का सरगना" कहा था।

राकांपा प्रमुख ने कुछ हलकों से आ रहे उन दावों को भी खारिज कर दिया कि शरद पवार द्वारा स्थापित पार्टी को विभाजित करने और शिंदे-भाजपा गठबंधन के साथ आने के अपने फैसले से पहले वह शाह और अन्य भाजपा नेताओं से मिलने के लिए भेष बदलकर दिल्ली गए थे। उन्होंने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल