देश की खबरें | राकांपा (एसपी) विधायक रोहित पवार भाजपा नेताओं के संपर्क में थे : मंत्री राणे ने किया दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री नितेश राणे ने दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के विधायक रोहित पवार उनकी पार्टी के नेताओं के संपर्क में थे।

पुणे, 28 जुलाई महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री नितेश राणे ने दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के विधायक रोहित पवार उनकी पार्टी के नेताओं के संपर्क में थे।

बहरहाल, विपक्षी दल के विधायक ने इस दावे को खारिज किया है।

राणे ने यह भी दावा किया कि हालांकि, रोहित पवार शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) का हिस्सा हैं लेकिन ‘‘उनका दिल भारतीय जनता पार्टी के साथ है।’’

शरद पवार के पोते और अहिल्यानगर के कर्जत-जामखेड से विधायक रोहित पवार ने राणे के दावे को खारिज करते हुए कहा कि ‘‘जो खुद कीचड़ में फंसा हो’’, उसे दूसरों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

राणे ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया, ‘‘...(पवार को) 2019 में भाजपा में शामिल होना था। अगर हम यह बताना शुरू कर दें कि वह किन भाजपा नेताओं के संपर्क में थे, तो उनके पास अपना चेहरा छिपाने की जगह नहीं होगी। हालांकि, वह शारीरिक रूप से राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार के साथ हैं, लेकिन उनका दिल भाजपा के साथ है।’’

इसके जवाब में रोहित पवार ने कहा कि वह मीडिया को याद दिलाना चाहते हैं कि पहले कांग्रेस पार्टी में रहे राणे ने कैसे प्रतिक्रिया दी थी जब उनसे पार्टी बदलने के बारे में पूछा गया था।

राकांपा (एसपी) नेता ने कहा, ‘‘जिस तरह वह कपड़े बदलते हैं, उसी तरह वह पार्टियां बदलते हैं। जब उनसे यह सवाल किया गया तो सभी ने देखा था कि वह कितने आक्रोशित हुए थे। वह खुद कीचड़ में फंसे हैं और उन्हें दूसरों के बारे में टिप्पणी करने से बचना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी