राकांपा अध्यक्ष पवार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की

राकांपा ने दावा किया कि राज्यपाल के आमंत्रण पर यह मुलाकात हुई और बातचीत में कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं रहा।

जियो

मुंबई, 25 मई राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी से यहां राज भवन में मुलाकात की।

राकांपा ने दावा किया कि राज्यपाल के आमंत्रण पर यह मुलाकात हुई और बातचीत में कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं रहा।

राज भवन से निकलने के बाद राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि यह कोश्यारी के आग्रह पर शिष्टाचार भेंट थी।

क्या पवार और राज्यपाल ने किसी राजनीतिक विषय पर बातचीत की, इस पर पटेल ने कहा, ‘‘यह उनके बीच सामान्य मुलाकात थी। यह किसी विशेष राजनीतिक विषय पर नहीं थी।’’

हालांकि बैठक का समय महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना और राज भवन के बीच पिछले दिनों सामने आए गतिरोध की पृष्ठभूमि में हुई है।

राकांपा सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल है।

पवार महाराष्ट्र के उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने राज्य प्रशासन के कामकाज में ‘हस्तक्षेप’ को लेकर कोश्यारी की खुलकर आलोचना की थी।

हाल ही में राज्यपाल ने राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को लिखे एक पत्र पर कड़ा ऐतराज व्यक्त किया था जिसमें विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं निरस्त करने की सिफारिश की गयी थी।

इससे पहले उद्धव ठाकरे को राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद में मनोनीत करने की महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की सिफारिश पर कोई कार्रवाई नहीं करने पर शिवसेना ने कोश्यारी की आलोचना की थी।

हालांकि ठाकरे इस महीने की शुरुआत में विधान परिषद में निर्विरोध निर्वाचित हो गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी