देश की खबरें | राकांपा सांसद तटकरे ने अमित शाह को भोजन पर आमंत्रित किया, शिवसेना के स्थानीय नेता नहीं हुए शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद सुनील तटकरे ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए रायगड स्थित अपने आवास पर दोपहर भोज का आयोजन किया। हालांकि उन्होंने दावा किया कि यह एक ''गैर राजनीतिक'' मुलाकात थी और इस दौरान प्रभारी मंत्रियों के मुद्दे पर बात नहीं हुई।

रायगड, 12 अप्रैल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद सुनील तटकरे ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए रायगड स्थित अपने आवास पर दोपहर भोज का आयोजन किया। हालांकि उन्होंने दावा किया कि यह एक ''गैर राजनीतिक'' मुलाकात थी और इस दौरान प्रभारी मंत्रियों के मुद्दे पर बात नहीं हुई।

शाह ने तटकरे और अन्य लोगों के साथ भोजन किया, लेकिन शिवसेना के स्थानीय नेता दोपहर के इस भोज में शामिल नहीं हुए। इससे यह अटकलें और तेज हो गईं कि रायगड और नासिक में प्रभारी मंत्रियों के पदों के आवंटन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत ‘महायुति’ सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है।

तटकरे ने जोर देकर कहा कि शाह की मेजबानी के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। वहीं, राज्य सरकार में मंत्री और शिवसेना प्रवक्ता संजय शिरसाट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ शाह भले ही तटकरे के साथ दोपहर का भोजन करें, लेकिन रायगड जिले के प्रभारी मंत्री का पद शिवसेना को ही मिलेगा।’’

तटकरे की बेटी अदिति रायगड जिले की प्रभारी मंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं, लेकिन उन्हें शिवसेना विधायक भरत गोगावले के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

तटकरे ने कहा कि उन्होंने रायगड जिले के शिवसेना नेताओं को आमंत्रित किया था, लेकिन वे नहीं आए। वह जाहिर तौर पर गोगावाले का जिक्र कर रहे थे जो जिले के प्रभारी मंत्री पद की दौड़ में हैं।

तटकरे ने संवाददाताओं से कहा कि मध्याह्न भोजन पर हुई बैठक गैर-राजनीतिक थी। उन्होंने कहा, ‘‘प्रभारी मंत्रियों का मुद्दा एजेंडे में नहीं था।’’

शाह की मेजबानी के बाद तटकरे ने कहा कि भोजन में महाराष्ट्र के व्यंजन शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बात से अभिभूत हूं कि शाह ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया। यह सादा भोजन था।’’

रायगड लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले तटकरे ने कहा कि उन्होंने रायगड जिले के शिवसेना नेताओं को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन ‘‘मुझे नहीं पता कि वे क्यों नहीं आए’’।

उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह एक बड़े नेता हैं जो कड़ी मेहनत के जरिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। वह राष्ट्रीय राजनीति से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उनसे बातचीत करके कई विषयों की जानकारी मिलती हैं।’’

मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की 345वीं पुण्यतिथि पर रायगड किले में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्रियों --एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ रायगड में सुतारवाड़ी के गीताबाग में तटकरे के घर पहुंचे।

दोपहर के भोजन में राज्य के मंत्री शिवेंद्रसिंह भोसले, आशीष शेलार और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल भी शामिल हुए।

पिछले साल दिसंबर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले फडणवीस को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विरोध के कारण इस साल जनवरी में राकांपा सांसद की बेटी एवं राकांपा विधायक अदिति तटकरे और भाजपा नेता गिरीश महाजन को क्रमशः रायगड और नासिक और जिलों के प्रभारी मंत्री के रूप में नियुक्ति को वापस लेना पड़ा था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राकांपा महायुति का हिस्सा हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड