देश की खबरें | पोर्श कार दुर्घटना के बाद पुणे पुलिस ने राकांपा विधायक टिंगरे से पूछताछ की थी : अजित पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने खुलासा किया है कि मई में पुणे में कथित तौर पर एक नाबालिग की पोर्श कार से हुई दुर्घटना के बाद पुलिस ने राकांपा विधायक सुनील टिंगरे से तीन से चार घंटे तक पूछताछ की थी। हालांकि, पवार ने दावा किया कि दुर्घटना के बाद के घटनाक्रम में उनके पार्टी सहयोगी की कोई भूमिका नहीं थी।

पुणे, 22 जुलाई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने खुलासा किया है कि मई में पुणे में कथित तौर पर एक नाबालिग की पोर्श कार से हुई दुर्घटना के बाद पुलिस ने राकांपा विधायक सुनील टिंगरे से तीन से चार घंटे तक पूछताछ की थी। हालांकि, पवार ने दावा किया कि दुर्घटना के बाद के घटनाक्रम में उनके पार्टी सहयोगी की कोई भूमिका नहीं थी।

पुणे शहर के वडगांव शेरी से विधायक टिंगरे को दुर्घटना की जांच को प्रभावित करने और नाबालिग चालक को बचाने की कथित कोशिश के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है, खासकर इसलिए कि वह 19 मई की सुबह हुई दुर्घटना के बाद मामले की जांच कर रहे यरवडा पुलिस थाने गए थे। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी।

इस दुर्घटना का जिक्र करते हुए अजित पवार ने रविवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि पुणे में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिनसे शहर की बदनामी हुई।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उस मामले (पोर्श दुर्घटना) में सुनील (टिंगरे) को तीन से चार घंटे तक पूछताछ का सामना करना पड़ा। उस पूछताछ में सुनील ने (पुलिस को) जो कुछ भी हुआ, उसे बहुत स्पष्ट रूप से बताया, क्योंकि उनका उस मामले से कोई संबंध नहीं था। बिना किसी कारण के कुछ लोगों ने उनका नाम मामले से जोड़ने की कोशिश की।’’

पवार ने तर्क दिया कि विधायक होने के नाते अगर किसी को अपने निर्वाचन क्षेत्र में किसी घटना के बारे में पता चलता है, तो मौके पर जाना उनकी जिम्मेदारी है।

टिंगरे ने उन आरोपों का खंडन किया कि उन्होंने दुर्घटना मामले में किशोर आरोपी को बचाने के लिए हस्तक्षेप करने की कोशिश की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट