देश की खबरें | राकांपा नेताओं या मुख्यमंत्री ने कभी इस्तीफा देने को नहीं कहा: रमी वीडियो विवाद पर कोकाटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने राज्य मंत्रिमंडल में अपने बने रहने पर जारी अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को दावा किया कि उन्होंने न तो इस्तीफा देने की पेशकश की है और न ही राकांपा या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनसे पद छोड़ने के लिए कहा है।

पुणे, 31 जुलाई महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने राज्य मंत्रिमंडल में अपने बने रहने पर जारी अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को दावा किया कि उन्होंने न तो इस्तीफा देने की पेशकश की है और न ही राकांपा या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनसे पद छोड़ने के लिए कहा है।

राज्य विधानसभा में कोकाटे को रमी खेलते हुए दिखाने वाला वीडियो सामने आने के बाद भारी राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

विपक्ष पिछले कुछ महीनों में कोकाटे की टिप्पणियों को लेकर उनका इस्तीफा मांग रहा है जिनसे विवाद पैदा हो गया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता ने रमी खेलने के आरोपों से इनकार किया है।

कोकाटे ने पुणे में एक मराठी समाचार चैनल से कहा, "मैं इस मुद्दे पर अब और नहीं बोलना चाहता। मैं जांच रिपोर्ट (रमी खेलने के मुद्दे पर) आने के बाद बोलूंगा।"

मंगलवार को मंत्रालय में हुई बैठक में अजित पवार ने कथित तौर पर कोकाटे से नाराजगी जताई थी।

उन्होंने कहा, "मैंने खुद अजित दादा से मुलाकात की और अपना रुख स्पष्ट किया। मैंने हाल में मीडिया से बातचीत के दौरान किसानों से माफी मांगी, अगर रमी खेल विवाद के कारण उनकी भावनाएं आहत हुई हों।"

एक प्रश्न के उत्तर में कोकाटे ने कहा कि न तो उन्होंने मंत्री पद छोड़ने की पेशकश की और न ही राकांपा के किसी नेता, सरकार या मुख्यमंत्री ने उनसे पद छोड़ने के लिए कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\