देश की खबरें | राकांपा के घटनाक्रम से एमवीए पर फर्क नहीं पड़ेगा: उद्धव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना के एक धड़े का नेतृत्व करने वाले उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के शरद पवार के फैसले से महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन को नुकसान नहीं होगा।

मुंबई, चार मई शिवसेना के एक धड़े का नेतृत्व करने वाले उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के शरद पवार के फैसले से महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन को नुकसान नहीं होगा।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह (पवार) ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे विपक्षी एकता को नुकसान पहुंचे।

ठाकरे ने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं हैं बल्कि तानाशाही के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा, “राकांपा में जारी घटनाक्रम से एमवीए को नुकसान नहीं होगा।” हालांकि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के पवार के फैसले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

पवार ने मंगलवार को राकांपा अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा की थी, जिससे पार्टी और विपक्षी गठबंधन को झटका लगा था।

एमवीए में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं। नवंबर 2019 से जून 2022 के बीच महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट, फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने की मांग, केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 69,000 रुपये होने की उम्मीद

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें