जरुरी जानकारी | एनसीएलटी ने जेट एयरवेज समाधान योजना की प्रति उपलब्ध कराने के आग्रह वाले आवेदनों को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मंगलवार को जेट एयरवेज के लिये विजेता बोलीदाता की समाधान योजना की प्रति उपलब्ध कराने के अनुरोध वाले विभिन्न पक्षों के आवेदनों को खारिज कर दिया। जेट एयरवेज के लिये कालरॉक-जालान कंसोर्टियम ने सफल बोली लगायी है।

मुंबई, 23 फरवरी राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मंगलवार को जेट एयरवेज के लिये विजेता बोलीदाता की समाधान योजना की प्रति उपलब्ध कराने के अनुरोध वाले विभिन्न पक्षों के आवेदनों को खारिज कर दिया। जेट एयरवेज के लिये कालरॉक-जालान कंसोर्टियम ने सफल बोली लगायी है।

जेट एयरवेज का परिचालन ठप है।

मोहम्मद अजमल और वी नल्लासेनापती की एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने विभिन्न पक्षों की याचिका खारिज कर दिया। आवेदन में जेट एयरवेज के लिये कालरॉक-जालान समूह की समाधान योजना की प्रति मांगी गयी थी।

इससे पहले न्यायाधिकरण ने पांच कर्मचारी संगठनों के आवेदनों को भी खारिज कर दिया था। कर्मचारी संगठनों ने भी समाधान योजना देखने के लिये प्रति उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

जेट एयरवेजएयरक्राफ्ट मेनटेनेंस एंड इंजीनियर्स वर्कर्स एसोसिएशन (जेएएमईडब्ल्यूए) ने जनवरी में एनसीएलटी में आवेदन देकर एयरलाइन के मामले में ऋण शोधन प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया था।

आवेदन में कहा गया था कि कंपनी ऋण शोधन समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) को पूरा करना जरूरी है। इसमें और देरी से कंपनी तथा एयरलाइन के हजारों कर्मचारियों को नुकसान होगा।

ऋण शोधन समाधान प्रक्रिया के तहत कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) ने कंपनी के लिये ब्रिटेन की कालरॉक कैपिटल और संयुक्त अरब अमीरात के उद्यमी मुरारी लाल जालान के समूह की समाधान योजना को अक्टूबर 2020 में मंजूरी दे दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\