जरुरी जानकारी | एनसीएलटी ने एचडीआईएल की दो परियोजनाओं के लिए अदाणी प्रोपर्टीज की बोली को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने ऋण शोधन प्रक्रिया के तहत बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में प्रोजेक्ट बीकेसी और ठाणे जिले में ‘शाहद महारल लैंड्स’ सहित दो एचडीआईएल परिसंपत्तियों के लिए अदाणी प्रॉपर्टीज की समाधान योजनाओं को मंजूरी दे दी है।

मुंबई, दो जुलाई राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने ऋण शोधन प्रक्रिया के तहत बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में प्रोजेक्ट बीकेसी और ठाणे जिले में ‘शाहद महारल लैंड्स’ सहित दो एचडीआईएल परिसंपत्तियों के लिए अदाणी प्रॉपर्टीज की समाधान योजनाओं को मंजूरी दे दी है।

यह कंपनी दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) का हिस्सा है। इसमें हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. (एचडीआईएल) की दो परिसंपत्तियों के लिए दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) की आवश्यकताओं को पूरा करने वाली अदाणी प्रॉपर्टीज एकमात्र बोलीदाता थी।

एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने 27 जून को आईबीसी, 2016 की धारा 31 के तहत समाधान योजनाओं को मंजूरी दी।

कर्जदाताओं की समिति ने नवंबर, 2022 में 66.08 प्रतिशत वोटिंग शेयर के साथ दोनों योजनाओं को मंजूरी दी थी। इन संपत्तियों का मूल्य 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

शुरुआत में, एचडीआईएल के समाधान पेशेवर ने फरवरी, 2020 में पूरी कंपनी के समाधान में रुचि दिखाई, लेकिन कोई प्रस्ताव नहीं मिला।

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने अधूरी आवासीय संपत्तियों के कारण परियोजना के आधार पर समाधान योजना को अनुमति दी।

कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) ने शुरू में इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, लेकिन घर खरीदारों की आपत्तियों के बाद सितंबर, 2021 में अपना रुख बदल दिया।

घर खरीदारों ने परिसमापन कार्यवाही पर रोक लगाने और परियोजना मुताबिक समाधान पर विचार करने की मांग की। इसके बाद सीओसी ने समाधान पेशेवर को परियोजना मुताबिक समाधान तलाशने के लिए अधिकृत किया।

बीकेसी परियोजना के लिए समाधान राशि तीन करोड़ रुपये है, जबकि शाहद महारल परियोजना के लिए समाधान राशि 64 करोड़ रुपये है।

एचडीआईएल अगस्त, 2019 से दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही है। कंपनी पर करीब 7,800 करोड़ रुपये का बकाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका