जरुरी जानकारी | एनसीएलटी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की वित्तीय सेवा इकाई को अलग करने को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण ने कंपनी की वित्तीय सेवा इकाई को अलग करने और उसकी सूचीबद्धता को मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, छह जुलाई रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण ने कंपनी की वित्तीय सेवा इकाई को अलग करने और उसकी सूचीबद्धता को मंजूरी दे दी है।

रिलायंस ने इससे पहले अपने वित्तीय सेवा उपक्रम को रिलायंस स्ट्रैटजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (आरएसआईएल) के रूप में अलग करने और इसका नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) के रूप में सूचीबद्ध करने की योजना की घोषणा की थी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने 28 जून, 2023 के अपने आदेश के जरिये इकाई को अलग करने योजना को मंजूरी दे दी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि कंपनी अब वित्तीय उपक्रम को अलग करने के लिये जरूरी कदम उठाएगी।

बयान के अनुसार, ‘‘कंपनी और रिलायंस स्ट्रैटजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड इक्विटी शेयर के आवंटन और सूचीबद्धता के लिये रिकॉर्ड तिथि तय करने सहित आवश्यक कदम उठाएंगी।’’

हालांकि रिलायंस ने इसके लिये कोई समयसीमा नहीं बतायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त