जरुरी जानकारी | टाटा-मिस्त्री मामले में कंपनी के संविधान को छेड़ने वाला एनसीएलएटी का आदेश सही नहीं: न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) का टाटा संस के संविधान के अनुच्छेद 75 के तहत उपलब्ध अधिकारों से ‘छेड़छाड़’ का आदेश ‘पूर्णरूपेण तर्कहीन’ है।

नयी दिल्ली, 26 मार्च उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) का टाटा संस के संविधान के अनुच्छेद 75 के तहत उपलब्ध अधिकारों से ‘छेड़छाड़’ का आदेश ‘पूर्णरूपेण तर्कहीन’ है।

यह अनुच्छेद कंपनी के सामान्य शेयरों के स्थानांतरण के अधिकार से संबंधित है।

एनसीएलएटी ने अपने 18 दिसंबर, 2019 के आदेश में कंपनी और उसके निदेशकों तथा शेयरधारकों पर अल्पांश वाले सदस्यों के खिलाफ इस अनुच्छेद में प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करने की रोक लगा दी थी। एनसीएलएटी ने कहा था कि इसका इस्तेमाल सिर्फ अपवाद की स्थिति तथा कंपनी हित में ही किया जा सकता है।

मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली पीठ ने अपने 282 पृष्ठ के आदेश में एनसीएलएटी के साइरस मिस्त्री को 100 अरब डॉलर के समूह के कार्यकारी चेयरमैन के रूप में बहाल करने के आदेश को खारिज कर दिया।

पीठ ने कहा, ‘‘एनसीएलएटी ने हालांकि माना है कि उसके पास कंपनी के संविधान के किसी अनुच्छेद को अवैध घोषित करने का अधिकार नहीं है।’’

पीठ ने कहा कि एनसीएलएटी ने इस प्रकार का एक मानक तय करने के बाद भी केवल इस संभावना के आधार पर अनुच्छेद 75 को निष्क्रिय बना दिया कि इसका दुरुपयोग हो सकता है।’’

पीठ में न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमण्यम भी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू