जरुरी जानकारी | एनसीएलएटी ने कहा, दिवाला कानून पीएमएलए को नजरअंदाज नहीं कर सकता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता के तहत धन शोधन रोधक अधिनियम (पीएमएलए) को नजरअंदाज नही किया जा सकता है। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने अपने आदेश में यह बात कही है।

नयी दिल्ली, छह जुलाई दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता के तहत धन शोधन रोधक अधिनियम (पीएमएलए) को नजरअंदाज नही किया जा सकता है। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने अपने आदेश में यह बात कही है।

अपीलीय न्यायाधिकरण ने यह भी कहा कि कर्ज में डूबी किसी फर्म की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कुर्क करने और सक्षम प्राधिकारी द्वारा इसकी पुष्टि करने के बाद उसे समाधान योजना के लिए जारी नहीं किया जा सकता है।

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) की धारा 14 के तहत, समाधान के लिए ऐसी संपत्तियों पर रोक अवधि लागू है। हालांकि, अगर संपत्ति को अपराध की आय माना जाता है और पहले से ही दंडात्मक कानून के तहत सक्षम प्राधिकारी उस पर फैसला कर रहे हैं, तो ऐसी संपत्ति को स्वतंत्र रूप से उपलब्ध समाधान संपत्ति का हिस्सा नहीं माना जा सकता है।

अपीलीय न्यायाधिकरण ने माना कि यदि प्रवर्तन निदेशालय पीएमएलए के तहत किसी संपत्ति को कुर्क करता है, और ऐसा वैध रूप से किया गया है, तो इसे आईबीसी के तहत समाधान के लिए नहीं लाया जा सकता।

एनसीएलएटी ने कहा कि पीएमएलए और आईबीसी अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं और दोनों के बीच कोई 'अपूरणीय असंगति' मौजूद नहीं है।

एनसीएलएटी ने कहा कि ईडी एक लेनदार के रूप में नहीं, बल्कि एक सार्वजनिक प्रवर्तन एजेंसी के रूप में कार्य करता है। इस संबंध में अपीलीय न्यायाधिकरण ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के एक आदेश को बरकरार रखते हुए कहा कि जब्त की गई संपत्तियां लेनदारों को संतुष्ट करने के लिए नहीं हैं, बल्कि एफएटीएफ और संयुक्त राष्ट्र सम्मेलनों के तहत दंडात्मक उद्देश्यों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को बनाए रखने के लिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\