जरुरी जानकारी | एनसीएलएटी ने रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि बिजली खरीद समझौते के अनुरूप 92.68 करोड़ रुपये चुका दिए जाने पर अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी ने कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि बिजली खरीद समझौते के अनुरूप 92.68 करोड़ रुपये चुका दिए जाने पर अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी ने कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने उसकी तरफ से दायर एक अपील पर सुनवाई के बाद एनसीएलटी के आदेश पर रोक लगा दी है।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने 30 मई को रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने और एक अंतरिम समाधान पेशेवर की नियुक्ति करने का निर्देश दिया था।

एनसीएलटी का यह आदेश अप्रैल, 2022 में आईडीबीआई ट्रस्टीशिप द्वारा एक याचिका दायर करने के बाद आया। इसमें 28 अगस्त, 2018 तक 88.68 करोड़ रुपये के भुगतान और ब्याज में चूक का आरोप लगाया गया था।

इस साल दो जून को कंपनी ने कहा था कि एनसीएलटी का यह आदेश ‘पूरा भुगतान पहले ही कर दिए जाने के कारण’ निष्फल हो गया है।

एनसीएलएटी ने चार जून को कंपनी की अपील पर सुनवाई करते हुए एनसीएलटी के आदेश को निलंबित कर दिया था। अपील में कहा गया था कि कंपनी ने धुरसर सोलर पावर प्राइवेट लिमिटेड (डीएसपीपीएल) को 92.68 करोड़ रुपये का पूरा भुगतान कर दिया है।

आईडीबीआई ट्रस्टीशिप ने अपनी याचिका में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए डीएसपीपीएल द्वारा 2017 और 2018 के बीच जारी किए गए 10 बिलों पर भुगतान में चूक का आरोप लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू