देश की खबरें | एनसीईआरटी ने ‘परख’ के लिए ईटीएस से साझेदारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एव प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने भारत के पहले राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक ‘परख’ की स्थापना के लिए ‘एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस’ (ईटीएस) के साथ साझेदारी की है जो ‘टीओईएफएल और जीआरई परीक्षाओं का आयोजन करती है।

नयी दिल्ली, सात फरवरी राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एव प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने भारत के पहले राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक ‘परख’ की स्थापना के लिए ‘एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस’ (ईटीएस) के साथ साझेदारी की है जो ‘टीओईएफएल और जीआरई परीक्षाओं का आयोजन करती है।

एनसीईआरटी ने पिछले महीने ‘परख’ को अधिसूचित किया था।

‘परफॉर्मिंग असेसमेंट, रिव्यू एंड एनालिसिस ऑफ नॉलेज फॉर हॉलिस्टिक डेवलपमेंट’ (परख) विद्यार्थियों के मूल्यांकन के वास्ते देश के सभी मान्यता प्राप्त बोर्ड के लिए नियम, मानक एवं दिशानिर्देश तय करेगा।

नियामक देश के सभी बोर्ड के लिए दिशानिर्देश तय करेगा ताकि अलग-अलग बोर्ड में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के अंकों में असमानता को दूर करने में मदद मिल सके। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में इस सुधार को रेखांकित किया था।

एनसीईआरटी में शिक्षा सर्वेक्षण प्रभाग की प्रमुख प्रोफेसर इंद्राणी भादुड़ी ने कहा, “ शिक्षा मंत्रालय की तरफ से एनसीईआरटी ‘परख’ की स्थपाना करने की प्रक्रिया में है जैसा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में जरूरी ठहराया गया है। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस प्रयास में ईटीएस तकनीकी साझेदार है।”

उन्होंने कहा, “ पाठ्यक्रम और मूल्यांकन में वैश्विक सर्वोत्तम कार्यप्रणाली में उनकी समझ देश के विभिन्न स्कूल बोर्ड में इन पहलुओं को मानकीकृत करने में बड़ी सहायक होगी जिससे शिक्षण व सीखने और मूल्यांकन की कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, निरंतरता और एकरूपता की दिशा में मार्ग प्रशस्त होगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Nanded Prohibitory Orders: नांदेड़ में 17 सितंबर की आधी रात तक निषेधाज्ञा लागू; धरने-प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध, जानिए कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित

India vs Afghanistan 2nd T20I Stats And Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच आज होगी सीरीज जीत की जंग, मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Preview: द रोज बाउल में आज खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स