जरुरी जानकारी | एनबीएफसी की शिक्षा ऋण वृद्धि चालू वित्त वर्ष में आधी रह जाने का अनुमानः रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में नीतिगत अनिश्चितता और वीजा नियमों में सख्ती के कारण वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए शिक्षा ऋण की वृद्धि घटकर आधी रह जाएगी। क्रिसिल रेटिंग्स ने बुधवार को यह आशंका जताई।

मुंबई, नौ जुलाई अमेरिका में नीतिगत अनिश्चितता और वीजा नियमों में सख्ती के कारण वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए शिक्षा ऋण की वृद्धि घटकर आधी रह जाएगी। क्रिसिल रेटिंग्स ने बुधवार को यह आशंका जताई।

क्रिसिल रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि शिक्षा ऋण की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में नरम पड़कर 25 प्रतिशत रह जाने का अनुमान है। पिछले दो वित्त वर्षों में इस खंड की वृद्धि दर लगभग 50 प्रतिशत रही है।

घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की निदेशक मालविका भोटिका ने कहा कि अमेरिका में वीजा आवंटन में कमी और वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण मानदंडों को समाप्त करने के प्रस्ताव जैसे कारकों ने नए ऋण स्रोतों को प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा कि इसकी वजह से पिछले वित्त वर्ष में अमेरिकी क्षेत्र में कुल ऋण वितरण में 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

दूसरे सबसे बड़े बाजार कनाडा से जुड़े ऋण वितरण में भी गिरावट देखी गई है। छात्रों को वीजा देने के सख्त नियमों के तहत वित्तीय प्रावधानों में वृद्धि और परमिट सीमाएं लागू की गई हैं। इन कारणों से पिछले वित्त वर्ष में कुल शिक्षा ऋण वितरण केवल आठ प्रतिशत बढ़ा, जो वित्त वर्ष 2023-24 के 50 प्रतिशत से काफी कम है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन चुनौतियों को देखते हुए एनबीएफसी ने अपनी रणनीति बदली है और ब्रिटेन, जर्मनी, आयरलैंड जैसे वैकल्पिक गंतव्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इन देशों की हिस्सेदारी कुल ऋण वितरण में बढ़कर 2024-25 में लगभग 50 प्रतिशत हो गई जो एक साल पहले 25 प्रतिशत थी।

इन परिस्थितियों में कुल शिक्षा ऋण पोर्टफोलियो में अमेरिका की हिस्सेदारी मार्च, 2024 के 53 प्रतिशत से घटकर मार्च, 2025 तक 50 प्रतिशत रह गई। आगे चलकर इसमें और भी गिरावट आने का अनुमान है।

क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा कि घरेलू गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां अब घरेलू छात्र ऋणों और स्कूल फंडिंग, कौशल विकास और कोचिंग के लिए कर्ज जैसे क्षेत्रों पर भी विचार कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी