देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने पूर्व सहयोगी समेत दो लोगों की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में संदिग्ध माओवादियों ने अपने पूर्व सहयोगी समेत दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर (छत्तीसगढ़), चार फरवरी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में संदिग्ध माओवादियों ने अपने पूर्व सहयोगी समेत दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में तर्रेम थाना क्षेत्र के बुड़गीचेरू गांव में संदिग्ध माओवादियों ने दो ग्रामीणों कारम राजू (32) और माड़वी मुन्ना (27) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात माओवादियों का एक दल बुड़गीचेरू गांव पहुंचा तथा राजू और मुन्ना को घर से बाहर निकाल कर धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया।

पुलिस के अनुसार इस घटना को अंजाम देने के बाद माओवादी वहां से फरार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि राजू पहले माओवादी संगठन में सक्रिय था और फिर संगठन छोड़कर वह गांव में सामान्य जीवन जी रहा था।

उन्होंने बताया कि माओवादियों ने पहले मुन्ना पर मुखबिरी करने और पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाया था एवं उसके साथ मारपीट की थी।

पुलिस का कहना है कि मुन्ना के बड़े भाई की भी कुछ वर्ष पहले दंतेवाड़ा जिले के पोटाली गांव में माओवादियों ने हत्या कर दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि राजू और मुन्ना की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घटनास्थल पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के जगरगुंडा एरिया कमेटी का पर्चा बरामद किया गया है। पर्चे में दोनों ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हमलावर माओवादियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जिले में चल रहे माओवादी विरोधी अभियान में लगातार पुलिस को मिल रही सफलता से माओवादी संगठन को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि माओवादियों के कोर क्षेत्र में नए सुरक्षा शिविर के निर्माण से माओवादियों का आधार क्षेत्र सिमट रहा है ऐसे में वे (माओवादी) बौखला गए हैं और आम निर्दोष आदिवासियों की हत्या कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार इससे पहले 26 जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में 41 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उस पर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के बारे में जानकारी देने का आरोप लगाया गया था।

वहीं 16 जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर के मिरतुर इलाके में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, पिछले साल बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में नक्सली हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में 68 नागरिक मारे गए थे।

सुरक्षाबलों ने इस वर्ष अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 50 नक्सलियों को मार गिराया है।

पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट