देश की खबरें | नक्सलियों ने अपने दो साथियों समेत तीन लोगों की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने अलग-अलग घटनाओं में अपने दो साथियों समेत तीन लोगों की हत्या कर दी।

बीजापुर, सात जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने अलग-अलग घटनाओं में अपने दो साथियों समेत तीन लोगों की हत्या कर दी।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने अपने दो साथियों कमलू पुनेम और मिलिशिया सदस्य मंगी की हत्या कर दी है। वहीं एक अन्य ग्रामीण की भी हत्या नक्सलियों ने की है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को अलग अलग सूत्रों से गंगालूर इलाके में नक्सलियों द्वारा अपने साथियों की हत्या किए जाने के संबंध में जानकारी मिली है। इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।

सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि नक्सलियों के मिलिशिया प्लाटून कमांडर कमलू पुनेम और मिलिशिया सदस्य मंगी शादी करने के लिए नक्सलियों के शिविर से भाग गए थे। बाद में उनके अन्य साथियों को इसकी जानकारी मिली तब उन्हें पकड़ लिया गया और जिले के इंदीनार गांव के करीब जनअदालत लगाकर दोनों की हत्या कर दी गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुनेम क्षेत्र में 11 नक्सली घटनाओं का आरोपी था वहीं मंगी के खिलाफ तीन घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। दोनों नक्सली गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय थे।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों द्वारा मारे गए तीसरे व्यक्ति के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू