देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के संदेह में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दंतेवाड़ा, पांच फरवरी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के संदेह में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को नक्सलियों का एक दल अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ककाड़ी गांव में हड़मा ऐमला के घर पहुंचा और उसे अगवा कर लिया।

उन्होंने बताया कि नक्सली हड़मा को पास के जंगल में ले गए और बाद में उन्होंने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने हड़मा के शव को गांव के करीब फेंक दिया और वहां से फरार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जब ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना दी तब पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

इससे पहले तीन फरवरी की रात में नक्सलियों ने पड़ोसी बीजापुर जिले में दो लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें से एक उनका पूर्व सहयोगी था। वहीं, 26 जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में 41 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उस पर प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के बारे में सूचना देने का आरोप लगाया गया था।

वहीं, बीजापुर के मिरतुर इलाके में 16 जनवरी को नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के संदेह में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार दंतेवाड़ा सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में नक्सली हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में पिछले साल 68 नागरिक मारे गए थे।

राज्य में इस महीने नगरीय और पंचायत निकायों के चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य में 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 स्थानीय निकायों के चुनाव 11 फरवरी को एक चरण में होंगे, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\