देश की खबरें | नक्सलियों ने की युवक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक युवक की पुलिस मुखबिर होने के संदेह में हत्या कर दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सुकमा, 23 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक युवक की पुलिस मुखबिर होने के संदेह में हत्या कर दी है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने उइके हुंगा (22) की हत्या कर दी है।

यह भी पढ़े | MP By-Polls 2020: मध्य प्रदेश के रण में कूदे कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी, कहा- हमने किसानों का कर्ज माफ किया, बीजेपी ने झूठे वाद किए.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने आज मिसीगुड़ा और कुंडेड गांव के मध्य हुंगा का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। नक्सलियों ने कुछ दिनों पहले हुंगा का अपहरण कर लिया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए दोरनापाल भेजा है।

यह भी पढ़े | UP Bye-Polls 2020: उत्तर प्रदेश के आठो सीटों के लिए बीजेपी ने कसी कमर, सूबे के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह उतरे मैदान में, विपक्ष नहीं आ रहा नजर.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि अपरहण के बाद नक्सलियों ने हुंगा को कुछ दिनों तक अपने पास रखा और हत्या कर शव को मंगलवार को उसके गांव कुंडेड के करीब फेंक दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक पर्चा भी बरामद किया है जिसमें जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सलियों ने हत्या की जिम्मेदारी ली है तथा उन्होंने हुंगा पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।

इधर पुलिस ने हुंगा के मुखबिर होने से इंकार किया है तथा बताया कि हमलावर नक्सलियों की खोज में पुलिस दल को रवाना कर दिया गया है।

हुंगा के परिजनों ने स्थानीय संवाददाताओं को बताया है कि इस महीने की 14 तारीख को जब हुंगा अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़कर लौट रहा था तभी नक्सलियों ने उसका अपहरण कर लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\