देश की खबरें | नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

राजनांदगांव, 18 फरवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुर्रीपार गांव में नक्सलियों ने मुन्ना वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात लगभग 15 वर्दीधारी नक्सली खुर्सीपार गांव पहुंचे और मुन्ना वर्मा को घर से बाहर निकाला और मुखबिर होने का आरोप लगा कर उसकी जमकर पिटाई कर दी । इसके बाद नक्सलियों ने मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया पुलिस ने मुन्ना का शव गांव के बाहर से बरामद किया है। पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों का पर्चा भी बरामद किया है जिसमें उन्होंने ग्रामीण पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

राजनांदगांव जिले में बीते डेढ़ माह में नक्सलियों ने पांच ग्रामीणों की हत्या की है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी