Jharkhand: नक्सलियों का रांची के क्रशर प्लांट पर हमला, तीन वाहनों और मशीनों में लगाईं आग

रांची: रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के सांगा में नक्सलियों ने एक क्रशर प्लांट पर हमला कर तीन वाहनों और मशीनों में आग लगा दी. उन्होंने कई राउंड फायरिंग भी की. वहां काम करने वाले श्रमिकों के मोबाइल छीन लिए और प्लांट को बंद करने की धमकी दी.

Credit -( Pixabay representational images )

रांची: रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के सांगा में नक्सलियों ने एक क्रशर प्लांट पर हमला कर तीन वाहनों और मशीनों में आग लगा दी. उन्होंने कई राउंड फायरिंग भी की. वहां काम करने वाले श्रमिकों के मोबाइल छीन लिए और प्लांट को बंद करने की धमकी दी.घटना शुक्रवार देर रात की है.

बताया गया है कि लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर चार-पांच हथियारबंद नक्सलियों ने प्लांट पर धावा बोल दिया. पहले उन्होंने फायरिंग कर दहशत फैलाई और प्लांट के पास मौजूद तीन हाइवा ट्रक और मशीनों में आग लगा दी. यह भी पढ़े :-Bengaluru Cafe Blast: बेंगलुरू कैफे विस्फोट के आरोपी का मिला फुटेज, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

उन्होंने मजदूरों के छह मोबाइल छीन लिए. नक्सलियों ने खुद को कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान का आदमी बताया और मजदूरों को कहा कि उनकी इजाजत के बगैर यहां काम नहीं होगा.

क्रशर के संचालक वारिस अंसारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी है.

उन्होंने बताया है कि उनके स्टाफ को बीते 28 फरवरी को नक्सली कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान के नाम पर धमकी भरा फोन आया था और काम बंद करने की धमकी दी गई थी.

इसके पहले जनवरी 2023 में भी कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान के लोगों ने क्रशर में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की थी और एक लेटर पैड पर 5 लाख रुपए की लेवी देने का फरमान भी जारी किया था.

 

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट