देश की खबरें | नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस दल पर हमले की घटना में था शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

Corona

बीजापुर, 27 मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नक्सली के खिलाफ पिछले माह सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा में सुरक्षा बलों पर नक्सली हमले की घटना में शामिल होने का आरोप है और इस घटना में सुरक्षा बलों के 22 जवान शहीद हो गए थे।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों के समक्ष माओवादी भीमसेन वेको (20) ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वेको नक्सलियों के प्लाटून नंबर 13 का सदस्य है।

पुलिस के अनुसार, वेको ने पुलिस को बताया कि उसने माओवादियों की खोखली विचारधारा, जीवन शैली, भेदभाव पूर्ण व्यवहार और प्रताड़ना से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि नक्सली वेको वर्ष 2016 में संगठन में भर्ती हुआ था और वह जून 2019 से प्लाटून नंबर 13 में सदस्य के रूप में कार्य कर रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली वेको के खिलाफ पिछले वर्ष पीड़िया गांव के जंगल में सुरक्षा बलों पर हमला, हत्या तथा इस वर्ष तीन अप्रैल को सुकमा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र टेकुलगुडम के करीब मुठभेड़ में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि नक्सली के समर्पण करने पर उसे उत्साहवर्धन के लिए 10 हजार रुपए प्रदान किया गया है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\