देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नक्सली दंपती ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सात लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपती ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कवर्धा, 24 अप्रैल छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सात लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपती ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में रमेश उर्फ आटम गुड्डू (29) और उसकी पत्नी सविता उर्फ लच्छी पोयम (21) ने आज सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि रमेश के सिर पर पांच लाख रुपए तथा सविता पर दो लाख रुपए सहित कुल सात लाख रुपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली रमेश महाराष्ट्र—मध्यप्रदेश—छत्तीसगढ़ :एमएमसी: जोन के अंतर्गत गोंदिया—राजनांदगांव—बालाघाट :जीआरबी: डिवीजन कमेटी का सक्रिय सदस्य था। वहीं उसकी पत्नी सविता टांडा एरिया कमेटी की सदस्य के रूप में कार्यरत थी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पिछले आठ वर्षों से एमएमसी क्षेत्र में सक्रिय रहकर नक्सली गतिविधियों में संलग्न थे। वर्ष 2019 में भोरमदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बकोदा गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में रमेश घायल हुआ था।

उन्होंने बताया कि संगठन में रहते हुए रमेश 12 बोर बंदूक का उपयोग करता था तथा सविता आठ एमएम राइफल रखती थी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने संगठन में हो रहे आंतरिक संघर्ष, अमानवीय व्यवहार, स्थानीय आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार तथा जंगल में कठिन जीवन से त्रस्त होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत नक्सली दंपती को 25—25 हजार रूपए नकद प्रदान किया गया है। उन्हें शासन की पुनर्वास नीति के अनुसार अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\