देश की खबरें | आठ लाख रुपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने आठ लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 14 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने आठ लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के डिविजनल कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ उंडम को गिरफ्तार कर लिया है। सुधाकर के सर पर आठ लाख रुपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत बुधवार को डीआरजी बीजापुर, जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को गुंडम और पूवर्ती गांव की ओर रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने गुंडम और पूवर्ती गांव के मध्य जंगल से सुधाकर ऊर्फ उंडम (55) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली सुधाकर 1996 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था तथा 1996 से 2000 तक पीएलजीए सदस्य के रूप में संगठन में कार्य किया। वह 2001 से 2005 तक मद्देड़ दलम कमांडर के पद पर कार्यरत था तथा 2006 से 2008 तक पश्चिम बस्तर संभाग में आपूर्ति टीम का प्रमुख था।

अधिकारियों ने बताया कि सुधाकर 1996 में तारलागुड़ा में हुए माओवादी हमले में शामिल था। वह मद्देड़ एरिया कमेटी में दलम कमांडर के रूप में कार्य करते हुए हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, लूट, आगजनी, मारपीट, बलवा जैसे कई गंभीर अपराध में शामिल रहा है।

उन्होंने बताया कि नक्सली सुधाकर के खिलाफ कुल 108 मामलों में स्थाई वारंट लंबित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट