देश की खबरें | नक्सली दंपती ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दस लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपती ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सुकमा, 11 जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दस लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपती ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारियों के सामने नक्सली मड़कम हिड़मा और उसकी पत्नी कुराम हुंगी ने आत्मसमर्पण कर दिया ।

उन्होंने बताया कि दंपती ओडिशा के कालाहांडी-कंधमाल-बऊद-नयागढ़ (केकेबीएन) डिवीजन नक्सल गतिविधियों को अंजाम देने में लगे थे। उन्होंने बताया कि उन दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली दंपती ने जिले में चल रहे ''पूना नर्कोम (नई सुबह, नई शुरूवात) अभियान से प्रभावित होकर तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने से तंग आकर सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि नक्सली मड़कम हिड़मा के खिलाफ सुकमा जिले के बुरकापाल में वर्ष 2017 में हुए नक्सली हमले में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में सुरक्षा बल के 25 जवान शहीद हुए थे, वहीं नक्सली कुराम हुंगी के खिलाफ वर्ष 2020 में मिनपा गांव के करीब सुरक्षा बलों पर हमले की घटना में शामिल होने का आरोप है, इस घटना में 17 जवान शहीद हुए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंपती को पुनर्वास योजना के तहत 20 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\