विदेश की खबरें | नवाज शरीफ अगले महीने लंदन से पाकिस्तान लौट आएंगे: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के एक संघीय मंत्री ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले महीने लंदन से लौट आएंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 15 अगस्त पाकिस्तान के एक संघीय मंत्री ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले महीने लंदन से लौट आएंगे।

संघीय मंत्री मियां जावेद लतीफ ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सितंबर में लंदन से पाकिस्तान लौट आएंगे। उनकी वापसी के बाद पीएमएल-एन उन्हें जेल नहीं जाने देगी।''

कुछ दिन पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने दावा किया था कि सौदेबाजी के तहत शरीफ को सितंबर के अंत में वापस लाने की कोशिशें चल रही हैं।

खान ने परोक्ष रूप से सेना का जिक्र करते हुए कहा था, ''एक षड़यंत्र के तहत मुझे अपदस्थ किया गया ताकि पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ को अगले महीने लंदन से वापस लाने का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।''

लतीफ ने कहा कि 72-वर्षीय नवाज शरीफ को पाकिस्तान आना चाहिए, क्योंकि उनकी मौजूदगी के बिना पाकिस्तान की राजनीति अधूरी है।

हाल में लंदन में शरीफ से मुलाकात करने वाले लतीफ ने कहा, ''शरीफ की वापसी के बारे में डॉक्टरों की राय अलग-अलग हो सकती है, लेकिन पाकिस्तान के लोगों की इच्छा है कि उन्हें यहां होना चाहिए।''

सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के प्रमुख शरीफ नवंबर 2019 में इलाज के लिए लंदन चले गए थे। लंदन जाने से पहले शरीफ अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल कैद की सजा काट रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड