देश की खबरें | नवाब मलिक का दावा : एनसीबी अधिकारी ने पूर्व तारीख के कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए पंच को बुलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने रविवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) पर फिर से हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि एक एनसीबी अधिकारी ने एक मामले में पूर्व की तारीख के पंचनामा कागजातों पर हस्ताक्षर कराने के लिए एक ‘पंच’ को बुलाया था।

मुंबई, दो जनवरी महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने रविवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) पर फिर से हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि एक एनसीबी अधिकारी ने एक मामले में पूर्व की तारीख के पंचनामा कागजातों पर हस्ताक्षर कराने के लिए एक ‘पंच’ को बुलाया था।

मलिक की यह टिप्पणी तब आई है जब एनसीबी ने मादक पदार्थ के एक मामले में उनके दामाद को दी गई जमानत को रद्द करने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है। संपर्क करने पर, एनसीबी के एक अधिकारी ने मलिक के आरोपों का खंडन किया और उन्हें "झूठा और निराधार" करार दिया।

मलिक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दो ऑडियो क्लिप भी जारी किए - एक ऑडियो एनसीबी अधिकारी द्वारा एक मामले से संबंधित पुराने कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए एक पंच (गवाह) 'मैडी' को बुलाए जाने के बीच की कथित बातचीत से जुड़ा था।

एक अन्य ऑडियो पंच और एनसीबी के मुंबई संभागीय निदेशक समीर वानखेड़े के बीच कथित फोन कॉल का था, जिनका केंद्रीय मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के साथ कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो गया था।

मलिक ने कहा, “एनसीबी का झूठ थमने का नाम नहीं ले रहा है...जिस तरह से अधिकारियों ने कोरे कागजों पर गवाहों के दस्तखत करवाकर लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाते हुए फर्जी मामले बना दिए है, और अब, मामलों को ठीक करने के लिए, वे पंचों को पिछली तारीख के पंचनामा पत्रों पर हस्ताक्षर करने के लिए बुला रहे हैं।”

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रवक्ता ने कहा, "मैं इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाने जा रहा हूं।"

मलिक ने कहा कि उनके दामाद समीर खान - जिन्हें पिछले साल मादक पदार्थ के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था - को उन पर दबाव बनाने के लिए चुना गया, लेकिन वह एनसीबी अधिकारियों के "झूठ का पर्दाफाश" करना जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा, "एजेंसी को उच्च न्यायालय में अपील करने का अधिकार है यदि वे आदेश से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन (अभिनेत्री) रिया और शोविक चक्रवर्ती के मामले (अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा एक ड्रग केस) में अपील लंबित हैं। अदालत से (समीर खान के मामले से संबंधित) कागजात (सार्वजनिक पटल पर) आते तो बेहतर होता।"

मंत्री ने दावा किया, "लेकिन जिस तरह से जनसंपर्क एजेंसियों ने एनसीबी के अहस्ताक्षरित कागजात प्रसारित किए, वह इसके पीछे की गलत मंशा को दर्शाता है।"

मलिक ने बिना किसी का नाम लिए यह भी दावा किया कि राज्य के एक "बहुत वरिष्ठ भाजपा नेता" मुंबई में केंद्रीय एजेंसी में वानखेड़े के सेवा विस्तार के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से पैरवी कर रहे हैं।

संपर्क किए जाने पर, एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि 'मैडी', जो एक एनसीबी अधिकारी (ऑडियो क्लिप में) से बात कर रहा है, मामले के गवाहों में से एक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट