Female Agniveer Trainee Death Cases: नौसेना ने मुंबई में महिला अग्निवीर प्रशिक्षु की मौत के मामले में ‘बोर्ड ऑफ इनक्वायरी’ के आदेश दिए

नौसेना ने मुंबई में एक नौसैनिक केंद्र में एक महिला अग्निवीर प्रशिक्षु की मौत की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने इस घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया है.

Photo Credits: IANS

नयी दिल्ली, 1 दिसंबर : नौसेना ने मुंबई में एक नौसैनिक केंद्र में एक महिला अग्निवीर प्रशिक्षु की मौत की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने इस घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया है. मुंबई में भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) ‘हमला’ में नौसैनिक प्रशिक्षण ले रही केरल की 20 वर्षीय महिला ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

एडमिरल कुमार ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हमने इसका संज्ञान लिया है. इसकी बोर्ड ऑफ इंक्वायरी (बीओआई) के आदेश दे दिए गए हैं.”

वह घटना पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे. मृतक अग्निवीर कैडेट की पहचान अपर्णा वी. नायर के रूप में हुई. यह भी पढ़ें : Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तराखंड में सुरंग में फंसे ओडिशा के पांच श्रमिकों में से चार अपने प्रदेश लौटे

नौसेना प्रमुख ने कहा कि नौसेना कर्मियों के बीच तनाव संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए कई उपाय किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन उपायों में विभिन्न इकाइयों में मनोवैज्ञानिकों की नियुक्ति भी शामिल है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर