देश की खबरें | नवनीत राणा को फिल्म फाइनेंसर लकड़वाला से 80 लाख रुपये का कर्ज मिला था: राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को फिल्म फाइनेंसर एवं बिल्डर यूसुफ लकड़वाला से 80 लाख रूपये का कर्ज मिला था।

मुंबई, 27 अप्रैल शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को फिल्म फाइनेंसर एवं बिल्डर यूसुफ लकड़वाला से 80 लाख रूपये का कर्ज मिला था।

राउत ने इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग की।

लकड़वाला को धनशोधन के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। उसकी पिछले वर्ष सितंबर में यहां आर्थर रोड जेल में मौत हो गई थी।

राउत ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में संदेह जताया कि हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर उठे राजनीतिक विवाद का कोई ‘अंडरवर्ल्ड कनेक्शन’ तो नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नवनीत राणा को बचाने की कोशिश कर रही है।

नवनीत और उनके पति रवि राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान किया था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

दंपति ने चालीसा पाठ तो नहीं किया लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और राजद्रोह तथा विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देने समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

राउत ने मंगलवार देर रात में ट्वीट किया, ‘‘नवनीत राणा को यूसुफ लकड़वाला से 80 लाख रुपये का कर्ज मिला था। लकड़वाला की हाल में जेल में मौत हो गई थी। लकड़वाला को धन शोधन और डी-गैंग के साथ संपर्कों के कारण ईडी ने गिरफ्तार किया था। मेरा सवाल है कि क्या ईडी ने मामले की जांच की? यह राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल है।

राउत ने बुधवार को एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अंडरवर्ल्ड कनेक्शन। लकड़वाला को ईडी ने 200 करोड़ रुपये के धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया था और उसकी हवालात में मौत हो गई थी। यूसुफ का अवैध धन राणा के खाते में है। ईडी राणा को चाय कब पिलाएगी? डी-गैंग को क्यों बचाया जा रहा है? भाजपा चुप क्यों है?’’

मंगलवार रात को राउत ने कथित तौर पर राणा के वित्तीय लेनदेन से जुड़ी एक तस्वीर ट्वीट की थी जिसमें लकड़वाला से लिये गये 80 लाख रुपये के कर्ज का जिक्र था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड