देश की खबरें | नवी मुंबई: एक व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर दो लोगों से 80 लाख ठगे, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके से एक व्यक्ति को, खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर कोल्हापुर में जमीन दिलाने में मदद करने के बहाने दो लोगों से 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 29 मई महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके से एक व्यक्ति को, खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर कोल्हापुर में जमीन दिलाने में मदद करने के बहाने दो लोगों से 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई के कोपरखैरने के रहने वाले आरोपी ने अनुबंध पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में ड्राइवर के रूप में काम किया था।

सीबीडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक गिरिधर गोरे ने बताया कि अनुबंध समाप्त होने के बाद उसने खुद को एजेंसी के एक अधिकारी के रूप में पेश किया और दो व्यक्तियों को धोखा दिया।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने अप्रैल 2022 में नवी मुंबई के एक सरकारी कार्यालय में कोल्हापुर के रहने वाले पीड़ितों से मुलाकात की और दावा किया कि वह उन्हें जिले के हाजरा में 500 एकड़ वन भूमि दिलाने में मदद कर सकता है।

अधिकारी ने कहा, उनका विश्वास हासिल करने के लिए, उसने उन्हें वन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और जमीन के संबंध में एक अदालत का फर्जी आदेश भी दिखाया।

आरोपियों ने दोनों पीड़ितों से करीब 80 लाख रुपये ले लिए।

अधिकारी ने बताया कि वादे के मुताबिक आरोपी ने न तो उन्हें जमीन दिलाई और न ही बार-बार याद दिलाने के बावजूद उनके पैसे वापस किए।

इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने कहा कि आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\