देश की खबरें | नवीन पटनायक को सर्जरी के बाद मुंबई के अस्पताल से छुट्टी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक को ग्रीवा गठिया संबंधी रीढ़ की सफल सर्जरी के बाद मुंबई के एक निजी अस्पताल से सोमवार को छुट्टी दे दी गई। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, सात जुलाई बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक को ग्रीवा गठिया संबंधी रीढ़ की सफल सर्जरी के बाद मुंबई के एक निजी अस्पताल से सोमवार को छुट्टी दे दी गई। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की 22 जून को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चिकित्सीय प्रक्रिया हुई थी।

बीजद नेता संतृप्त मिश्रा ने कहा, ‘‘नेता प्रतिपक्ष को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह अभी मुंबई में ही रहेंगे। चिकित्सक बताएंगे कि वह कब ओडिशा लौट सकते हैं।’’

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि पटनायक की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई लोगों ने सर्जरी के बाद पटनायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बड़ी संख्या में बीजद नेता और कार्यकर्ता ओडिशा के विभिन्न मंदिरों में एकत्र हुए और पटनायक की सफल सर्जरी के लिए प्रार्थना की।

पटनायक की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष देबी मिश्रा के नेतृत्व में बीजद की 15 सदस्यीय समिति पार्टी मामलों की देखरेख कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें