देश की खबरें | नौसेना के डोर्नियर विमान ने अगत्ती द्वीप से मरीज को कोच्चि पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान ने शनिवार को लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप से त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से बीमार 75 वर्षीय मरीज को वहां से बेहतर उपचार के लिये कोच्चि पहुंचाया।

नयी दिल्ली, 25 मई भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान ने शनिवार को लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप से त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से बीमार 75 वर्षीय मरीज को वहां से बेहतर उपचार के लिये कोच्चि पहुंचाया।

नौसेना ने कहा कि लक्षद्वीप प्रशासन से सुबह-सुबह मरीज को उपचार के लिये तत्काल ले जाने के संबंध में अनुरोध प्राप्त हुआ था।

विमान कोच्चि में भारतीय नौसेना पोत गरुड़ में तैनात था।

नौसेना ने एक बयान में कहा, “नौसेना के डोर्नियर को आज सुबह सात बजे तुरंत रवाना किया गया और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति में अगत्ती द्वीप (कोच्चि से लगभग 250 समुद्री मील) पर भेजा गया।”

इसमें कहा गया है कि मरीज को आगे के इलाज के लिए सुबह पौने ग्यारह बजे एयरलिफ्ट किया गया और कोच्चि के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

नौसेना ने कहा, “लक्षद्वीप द्वीपसमूह से सफल निकासी ने नौसेना की परिचालन तत्परता और संकट प्रतिक्रिया तथा मानवीय सहायता के प्रति प्रतिबद्धता को पेश किया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\