देश की खबरें | कर्नाटक संघों द्वारा की गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सामान्य जनजीवन प्रभावित नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में केंद्र सरकार की कथित ‘श्रम विरोधी’ नीतियों के विरोध में बुधवार को मजदूर संघों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया, लेकिन इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित नहीं रहा।

बेंगलुरु, नौ जुलाई कर्नाटक में केंद्र सरकार की कथित ‘श्रम विरोधी’ नीतियों के विरोध में बुधवार को मजदूर संघों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया, लेकिन इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित नहीं रहा।

बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) और कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसों का सामान्य रूप से संचालन होता रहा जबकि यात्रियों के लिए ऑटो और कैब सुविधाएं भी उपलब्ध रहीं।

कर्नाटक सरकार द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश की घोषणा नहीं किए जाने से स्कूल और कॉलेज खुले रहे।

इस बीच, फ्रीडम पार्क में विभिन्न श्रमिक संगठनों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिन्होंने श्रम कानूनों में संशोधन वापस लेने, श्रमिक विरोधी नीतियों और कर्मचारियों के काम के घंटे बढ़ाने के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की।

हुबली में मजदूर संघों की संयुक्त समिति के तहत विभिन्न संघों के सदस्यों ने सरकार की कथित मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरोध में रैली निकाली। उन्होंने इस नीति को बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाला बताया। इसी तरह, मैसूर में ‘ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी) और अन्य संगठनों द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। बीदर में भी महिलाओं समेत मज़दूर सड़कों पर उतर आए।

मजदूर संघों के संयुक्त मंच द्वारा 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया गया है, जिसमें 10 केंद्रीय मजदूर संघों (सीटीयू) के साथ ही स्वतंत्र अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासंघ और एसोसिएशन शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस