देश की खबरें | राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स : आयुषी पोद्दार को महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की आयुषी पोद्दार ने यहां डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में राइफल स्पर्धाओं के लिये चल रहे राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में शुक्रवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में जीत दर्ज की।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल पश्चिम बंगाल की आयुषी पोद्दार ने यहां डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में राइफल स्पर्धाओं के लिये चल रहे राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में शुक्रवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में जीत दर्ज की।

उन्होंने स्वर्ण पदक के मुकाबले में पंजाब की सिफ्ट कौर सामरा को 16-10 से हराया।

वर्तमान में महिलाओं की थ्री पोजीशन ओलंपिक स्पर्धा में देश में चौथे स्थान पर काबिज आयुषी ने क्वालीफिकेशन में 600 में से 585 अंक बनाकर 86 निशानेबाजों के बीच पांचवें स्थान पर रहकर सेमीफाइनल चरण में जगह बनायी थी।

क्वालीफाई करने वालों में भारत की नंबर एक अंजुम मौदगिल और गुजरात की अनुभवी लज्जा गोस्वामी भी शामिल थी। हरियाणा की मीना कुमारी 589 अंकों के साथ क्वालीफाईंग में शीर्ष पर रही थी।

सेमीफाइनल में पंजाब की सामरा 407.4 अंक बनाकर शीर्ष पर रही थी। आयुषी ने 402 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। इन दोनों के बीच फाइनल खेला गया। मध्य प्रदेश की आशी चौकसी तीसरे स्थान पर रही।

जूनियर वर्ग में हरियाणा की निश्चल ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में आशी को 16-6 से हराकर जीत हासिल की। मध्य प्रदेश की मानसी सुधीर सिंह कठैत ने कांस्य पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट