देश की खबरें | राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने की नीदरलैंड के अपने समक्षक के साथ बातचीत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने बृहस्पतिवार को नीदरलैंड के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेफ्री वान ल्यूवेन के साथ द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग तथा यूक्रेन संकट पर बातचीत की।
नयी दिल्ली, 31 मार्च राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने बृहस्पतिवार को नीदरलैंड के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेफ्री वान ल्यूवेन के साथ द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग तथा यूक्रेन संकट पर बातचीत की।
ल्यूवेन नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के सुरक्षा तथा विदेश नीति सलाहकार हैं। भारत में उनकी यात्रा राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की नीदरलैंड यात्रा के पहले हो रही है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों एनएसए के बीच द्विपक्षीय मुद्दों के साथ ही अहम क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई।
सूत्रों ने बताया, ‘‘ दोनों ने इन मुद्दों पर भारत और नीदरलैंड के बीच सहयोग तथा अपने संपर्क को बढ़ाने की जरूरत को भी रेखांकित किया,जिनमें आपसी हितों के मुद्दों पर नीतिगत बातचीत शामिल है।’’
सूत्रों ने बताया कि डोभाल और ल्यूवेन दोनों देशों के बीच जारी रक्षा, सुरक्षा तथा आतंकवाद रोधी सहयोग को बढ़ा कर साझेदारी को प्रगाढ़ करने पर भी सहमत हुए।
दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का यह 75वां वर्ष है।
इस बड़ी उपलब्धि पर नीदरलैंड के शाह और महारानी के न्योते पर राष्ट्रपति कोविंद चार से सात अप्रैल तक नीदरलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)