खेल की खबरें | राष्ट्रीय खेल: पोल वॉल्ट में शिवा, भारोत्तोलन में लापुंग ने राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ स्वर्ण जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सेना के पोल वॉल्ट खिलाड़ी शिवा सुब्रमण्यम ने सोमवार को यहां 36वें राष्ट्रीय खेलों में 5.31 मीटर से अधिक की छलांग लगाकर चार साल पहले बनाए गए अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

गांधीनगर, तीन अक्टूबर सेना के पोल वॉल्ट खिलाड़ी शिवा सुब्रमण्यम ने सोमवार को यहां 36वें राष्ट्रीय खेलों में 5.31 मीटर से अधिक की छलांग लगाकर चार साल पहले बनाए गए अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

सेना के एक अन्य खिलाड़ी सैम्बो लापुंग ने पुरुषों के भारोत्तोलन के 96 किग्रा वर्ग में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। लापुंग इन खेलों में हालांकि अरुणाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे है। उन्होंने क्लीन एवं जर्क में 198 किग्रा भार उठा कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

शिवा ने यहां के आईआईटी परिसर में आयोजित स्पर्धा में पहले 5.11 मीटर छलांग लगाकर 1987 में विजय पाल सिंह द्वारा बनाए गए 5.10 मीटर के राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके बाद उन्होंने 5.21 मीटर से अधिक की छलांग लगाई और फिर 5.31 मीटर की कूद का प्रयास किया। वह पहली बार असफल होने के बाद इस बाधा को पार करने में सफल रहे।

तैराकी में एसपी लिखित ने दो स्वर्ण पदक सेना की झोली में डाले। उन्होंने राजकोट के सरदार पटेल तरणताल परिसर में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण जीतने के बाद चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले में भी शीर्ष स्थान हासिल किया।

हृतिका श्रीराम (महाराष्ट्र) ने राष्ट्रीय खेलों में इस सत्र का पहला और कुल अपना नौवां स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने महिलाओं की तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड डाइविंग प्रतियोगिता में 179.15 अंकों के साथ पीला तमगा हासिल किया।

चक्का फेंक में पंजाब के कृपाल सिंह ने राष्ट्रीय खेलों का नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने 59.32 मीटर की दूरी के साथ शक्ति सिंह (58.56 मीटर) के 25 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। इस स्पर्धा में सेना के गगनदीप सिंह और प्रशांत मलिक  ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक अपने नाम किये।

निशानेबाजी में पंजाब की सिफ्ट कौर कामरा ने ओडिशा की श्रीयंका सारंगी को हराकर महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन का ताज हासिल किया।

बैडमिंटन में विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत की शानदार लय में चल रहे एचएस प्रणय पर रोमांचक जीत के दम पर तेलंगाना ने मिश्रित टीम स्पर्धा में केरल को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

तेलंगाना के लिए बी सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी की पति-पत्नी की जोड़ी ने युगल और महिला एकल में सामिया फारूकी ने जीत दर्ज की।

तीरंदाजी में पुरुषों के रिकर्व सेमीफाइनल में, अतानु दास (पश्चिम बंगाल) ने  तरुणदीप राय (सेना) को 6-0 से हराया। अतनु फाइनल में सेना के एक अन्य तीरंदाज गुरचरण बेसरा से भिड़ेंगे।

महिला हॉकी में भारत की पूर्व कप्तान रानी रामपाल हैट्रिक गोल की दम पर हरियाणा ने ग्रुप ए के मैच में ओडिशा को 4-0 से पीटा।

ग्रुप बी में कर्नाटक ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए झारखंड को 3-3 की बराबरी पर रोका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\