विदेश की खबरें | अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने के लिए राष्ट्रीय आर्थिक नीति बनाई जा रही है: विक्रमसिंघे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार देश की संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने के वास्ते अगले 25 वर्षों के लिए एक राष्ट्रीय आर्थिक नीति तैयार कर रही है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, तीन अगस्त श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार देश की संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने के वास्ते अगले 25 वर्षों के लिए एक राष्ट्रीय आर्थिक नीति तैयार कर रही है।

विक्रमसिंघे ने संसद के तीसरे सत्र के दौरान अपनी सरकार का नीतिगत वक्तव्य पेश करते हुए वर्तमान आर्थिक संकट से निकलने के उद्देश्य से एक बार फिर राजनीतिक दलों को सर्वदलीय सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा, ''मुझे ऐसे समय में देश की बागडोर मिली है, जब यह संकट में फंसा हुआ है। एक ओर गंभीर आर्थिक संकट है तो दूसरी तरफ जनता की भारी नाराजगी है।’’

विक्रमसिंघे (73) ने कहा कि हालात की गहराई से समीक्षा करने के बाद उनकी सरकार अगले 25 वर्षों के लिए राष्ट्रीय आर्थिक नीति बनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, ''हमारा उद्देश्य 2025 तक प्राथमिक बजट में अधिशेष राशि रखना है। हम 2026 तक एक ठोस आर्थिक नींव स्थापित करने के लिए आर्थिक विकास दर को स्थिर रखने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, सार्वजनिक ऋण सकल घरेलू उत्पाद का 140 प्रतिशत है। हमारी योजना 2032 तक इसे 100 प्रतिशत से कम करने की है।''

इससे पहले उन्होंने देश को वर्तमान आर्थिक संकट से उबारने के प्रयासों के तहत राजनीतिक दलों को सर्वदलीय सरकार के गठन के लिए एक बार फिर आमंत्रित किया। उन्होंने सांसदों से कहा, ‘‘देश को चलाने के लिए सभी दलों को साथ आना होगा।’’

श्रीलंका महीनों से गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। अप्रैल के मध्य में सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कर्ज चुकाने से इनकार करते हुए दिवालिया होने की घोषणा कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\