देश की खबरें | राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग जहांगीरपुरी हिंसा पर केन्द्र को रिपोर्ट सौंपेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) की सदस्य सैयद शहजादी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आयोग दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर सरकार को एक रिपोर्ट सौंपेगा और उचित कार्रवाई की सिफारिश करेगा।

श्रीनगर, 21 अप्रैल राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) की सदस्य सैयद शहजादी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आयोग दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर सरकार को एक रिपोर्ट सौंपेगा और उचित कार्रवाई की सिफारिश करेगा।

उन्होंने बताया कि एनसीएम अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने जहांगीरपुरी का दौरा किया। गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच पथराव, आगजनी और गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं। हिंसा में आठ पुलिसकर्मियों के अलावा एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया था।

सैयद शहजादी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केन्द्र और गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कुछ ऐसा है जिस पर कार्रवाई की आवश्यकता है, तो हम निश्चित रूप से कार्रवाई की सिफारिश करेंगे।

अमेरिका स्थित ‘जेनोसाइड वॉच’ निगरानी समूह की एक रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर एनसीएम की सदस्य ने कहा कि विदेशी पूरी तरह से गलत हैं।

रिपोर्ट में कहा गया था कि ‘‘भारत में मुसलमानों का नरसंहार हो सकता है।’’ इस पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता, तो हम यहां न होते। उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से गलत है और कुछ लोग इस देश को बर्बाद करना चाहते हैं, उनकी सोच ही ऐसी है। हमारा देश एकजुट है, हमारा देश भारत है और हम भारतीय हैं।’’

शहजादी ने कहा कि कुछ लोग हमारे (समुदायों के) बीच एक दरार पैदा करना चाहते हैं, लेकिन हमें इस पर ध्यान नहीं देकर अपने विकास पर ध्यान देना चाहिए।

शहजादी ने आरोप लगाया कि कुछ अल्पसंख्यक संगठन और विदेशी ताकतें नहीं चाहतीं कि मुसलमान समृद्ध हों। कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय पर हमलों के बारे में एक सवाल के जवाब में शहजादी ने कहा कि जो कोई भी गलत करता है, चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, ईसाई या सिख हों, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\