खेल की खबरें | राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : पंघाल और थापा सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैम्पियनशिप के उपविजेता अमित पंघाल (51 किलो) और 2021 एशियाई चैम्पियन संजीत (92 किलो) ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और एसएससीबी के 12 मुक्केबाजों ने पुरूषों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

शिलॉंग , 30 नवंबर विश्व चैम्पियनशिप के उपविजेता अमित पंघाल (51 किलो) और 2021 एशियाई चैम्पियन संजीत (92 किलो) ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और एसएससीबी के 12 मुक्केबाजों ने पुरूषों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

छह बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता शिवा थापा भी अंतिम चार में पहुंच गए । उन्होंने दिल्ली के शशांक प्रधान को 5 . 0 से हराया और अब उनका सामना महाराष्ट्र के हरिवंश तिवारी से होगा ।

पंघाल ने जम्मू कश्मीर के मोहम्मद आरिफ को सर्वसम्मति से लिये गए फैसले पर हराया । अब उनका सामना आरएसपीबी के अंकित से होगा ।

संजीत ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता आरएसपीबी के नमन तंवर को 92 किलोवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हराया । अब उनका सामना अखिल भारतीय पुलिस के विकी से होगा ।

एसएससीबी के बरूण सिंह (48 किलो), पवन (54 किलो), सचिन (57 किलो), आकाश (60 किलो), वंशज (63.5 किलो), रजत (67 किलो), आकाश (71 किलो), दीपक (75 किलो), लक्ष्य (80 किलो) और जुगनू (86 किलो) ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई ।

राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सागर (92 प्लस किलो) ने चंडीगढ के नवजोत सिंह को मात दी । अब उनका सामना दिल्ली के विशाल कुमार से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट