खेल की खबरें | राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर: आडवाणी, चावला और मेहता जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने गुरुवार को यहां दिल्ली के अविनाश कुमार को हराकर राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप के पुरुष सिक्स रेड स्नूकर नॉकआउट में जगह बनाई।

चेन्नई, सात दिसंबर विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने गुरुवार को यहां दिल्ली के अविनाश कुमार को हराकर राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप के पुरुष सिक्स रेड स्नूकर नॉकआउट में जगह बनाई।

पिछले महीने दोहा में रिकॉर्ड 26वां आईएसबीएफ विश्व खिताब जीतने वाले पीएसपीबी के आडवाणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-2 से जीत दर्ज की और राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया।

आडवाणी ने बुधवार को अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए में कर्नाटक के सूफयान अहमद को 4-0 से हराया था।

आडवाणी के अलावा खिताब के अन्य दावेदार कमल चावला (आरएसपीबी), आदित्य मेहता (पीएसपीबी) और एस श्रीकृष्णा (पीएसपीबी) भी राउंड ऑफ 32 में जगह बनाने में सफल रहे।

पीएसपीबी के ध्वज हारिया ने भी महाराष्ट्र के अभिजीत रानाडे को 4-2 से हराकर राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई।

महिला सिक्स रेड स्नूकर में तमिलनाडु की अनुपमा रामचंद्रन ने मध्य प्रदेश की रेणु भरकतिया को 3-0 से हराया।

तमिलनाडु की ही नीना प्रवीण ने भी अपने अंतिम ग्रुप मैच में सुमित्रा राज को 3-1 से शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\