विदेश की खबरें | व्यक्तिगत हितों के बजाय राष्ट्र को प्राथमिकता देनी चाहिए: पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कहा है कि "राजनीति समेत कुछ भी" देश से ऊपर नहीं है और लोगों को "व्यक्तिगत हितों" से ऊपर राष्ट्र को प्राथमिकता देनी चाहिए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 21 नवंबर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कहा है कि "राजनीति समेत कुछ भी" देश से ऊपर नहीं है और लोगों को "व्यक्तिगत हितों" से ऊपर राष्ट्र को प्राथमिकता देनी चाहिए।

कराची में बुधवार को जारी रक्षा प्रदर्शनी का दौरा करते हुए उन्होंने कहा, "लोगों को राजनीति और व्यक्तिगत हितों समेत हर चीज से ऊपर पाकिस्तान को प्राथमिकता देनी चाहिए।"

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि "डिजिटल आतंकवाद" देश के लिए एक वास्तविक खतरा है और सोशल मीडिया का इस्तेमाल अराजकता फैलाने और सशस्त्र बलों के बारे में झूठ फैलाने के लिए किया जा रहा है।

जनरल मुनीर ने आगाह करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की असीमित स्वतंत्रता "सभी समाजों को नैतिक मूल्यों के पतन की ओर ले जा रही है"।

कराची में व्यापार जगत की हस्तियों के साथ बैठक से पहले उन्होंने कहा कि सभी को देश को हर चीज से ऊपर रखने के महत्व को समझने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "लोगों को व्यक्तिगत हितों से ऊपर पाकिस्तान को प्राथमिकता देनी चाहिए। याद रखें, पाकिस्तान के अलावा हमारी कोई पहचान नहीं है।"

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक मां की तरह है और "इसका मूल्य लीबिया, इराक और फलस्तीन के लोगों से पूछा जाना चाहिए।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट