देश की खबरें | नासिक : महिला ने इमारत से कूदकर आत्महत्या की, दो बच्चे घर में मृत पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक शहर में बुधवार को 30 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या की जबकि उसके दो बच्चे घर में मृत पाए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस को शक है कि अश्विनी निकुंभ ने आत्महत्या से पहले अपने बच्चों आराध्या (आठ) और अगस्त्य (दो) को जहर दिया होगा।

नासिक, आठ मई महाराष्ट्र के नासिक शहर में बुधवार को 30 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या की जबकि उसके दो बच्चे घर में मृत पाए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस को शक है कि अश्विनी निकुंभ ने आत्महत्या से पहले अपने बच्चों आराध्या (आठ) और अगस्त्य (दो) को जहर दिया होगा।

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पति को जिम्मेदार ठहराते हुए एक वीडियो संदेश छोड़ा है।

पुलिस के मुताबिक, अश्विनी ने सुबह करीब सात बजे शहर के कोणार्क नगर इलाके में हरि वंदन अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा दी।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किये जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के दोनों बच्चों को घर में मृत पाया।

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त पति घर पर नहीं था।

पुलिस ने अश्विनी द्वारा कथित तौर पर लिखित एक नोट बरामद किया है, जिसमें उसने अपने पति स्वप्निल पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

एक अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले महिला ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने पति पर इस कदम को उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। महिला ने यह वीडियो अपने रिश्तेदारों के साथ भी साझा किया। अधिकारी ने बताया कि स्वप्निल काम के सिलसिले में पुणे में था और उसे जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट