जरुरी जानकारी | नैसकॉम करेगा ‘यूएस सीईओ फोरम’ की होगी शुरुआत; प्रौद्योगिकी, नवाचार संबंधों को मिलेगा बढ़ावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग मंडल नैसकॉम ने शुक्रवार को कहा कि वह न्यूयॉर्क में ‘यूएस सीईओ फोरम’ की शुरुआत कर रहा है। यह मंच नवोन्मेष, उद्यम, नीति एवं प्रतिभा विकास के क्षेत्र में रणनीतिक संवाद को आगे बढ़ाने के लिए अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी सीईओ और प्रभावशाली अमेरिकी हितधारकों को एक साथ लाएगा।

नयी दिल्ली, चार जुलाई उद्योग मंडल नैसकॉम ने शुक्रवार को कहा कि वह न्यूयॉर्क में ‘यूएस सीईओ फोरम’ की शुरुआत कर रहा है। यह मंच नवोन्मेष, उद्यम, नीति एवं प्रतिभा विकास के क्षेत्र में रणनीतिक संवाद को आगे बढ़ाने के लिए अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी सीईओ और प्रभावशाली अमेरिकी हितधारकों को एक साथ लाएगा।

आईटी उद्योग के शीर्ष संगठन ने कहा कि डिजिटल व्यवधान, अग्रणी प्रौद्योगिकियों और वैश्विक पुनर्संतुलन द्वारा परिभाषित युग में, प्रौद्योगिकी सहयोग द्विपक्षीय जुड़ाव के केंद्रीय स्तंभ के रूप में उभरा है। इसमें कृत्रिम मेधा, साइबर सुरक्षा, क्वांटम कंप्यूटिंग, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, हरित ऊर्जा और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाएं शामिल हैं।

नैसकॉम ने कहा कि अमेरिका और भारत दुनिया की सबसे रणनीतिक और भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकी साझेदारियों में से एक है।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ इस सहयोग को और गहरा करने के लिए नैसकॉम नौ जुलाई 2025 को न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास में ‘यूएस सीईओ फोरम’ की शुरुआत कर रहा है। यह मंच नवाचार, उद्यम, नीति एवं प्रतिभा विकास पर उच्च स्तरीय रणनीतिक संवाद को आगे बढ़ाने के लिए अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारियों) और प्रभावशाली अमेरिकी हितधारकों को एक साथ लाएगा ।’’

नैसकॉम के अध्यक्ष राजेश नांबियार ने कहा कि ‘यूएस सीईओ फोरम’ की शुरुआत वैश्विक मंच पर ‘ब्रांड इंडिया’ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियां न केवल समूचे अमेरिका में डिजिटल बदलाव को बढ़ावा दे रही हैं, बल्कि साथ ही नौकरियां सृजित कर रही हैं, स्थानीय समुदायों में निवेश कर रही हैं और ऐसे नवाचार को आगे बढ़ा रही हैं जो वास्तविक बदलाव लाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी