जरुरी जानकारी | नैसकॉम ने भारत-अमेरिका प्रौद्योगिकी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए ‘यूएस सीईओ फोरम’ की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग संगठन नैसकॉम ने भारत-अमेरिका प्रौद्योगिकी सहयोग को गहरा करने और वैश्विक डिजिटल बदलाव एवं समावेशी आर्थिक वृद्धि के आधार के रूप में द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी गलियारे को मजबूत करने के वास्ते एक विशेष मंच शुरू किया है।

न्यूयॉर्क, 15 जुलाई उद्योग संगठन नैसकॉम ने भारत-अमेरिका प्रौद्योगिकी सहयोग को गहरा करने और वैश्विक डिजिटल बदलाव एवं समावेशी आर्थिक वृद्धि के आधार के रूप में द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी गलियारे को मजबूत करने के वास्ते एक विशेष मंच शुरू किया है।

‘नैसकॉम यूएस सीईओ फोरम’ की शुरुआत पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में की गई।

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवा एवं परामर्श कंपनी कॉग्निजेंट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार को मंच का प्रमुख नियुक्त किया गया है, जबकि एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक अमित चड्ढा सह-अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

उद्योग मंडल ने बयान में कहा, ‘‘ एक प्रमुख नेतृत्व मंच के रूप में परिकल्पित ‘नैसकॉम यूएस सीईओ फोरम’ का मकसद भारत और अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी एवं नवाचार साझेदारी को आगे बढ़ाना है, जो दुनिया के सबसे प्रगतिशील द्विपक्षीय संबंधों में से एक है।’’

यह मंच अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी के सीईओ और प्रमुख अमेरिकी हितधारकों को नवाचार, उद्यम, नीति एवं प्रतिभा विकास के क्षेत्र में रणनीतिक संवाद को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ लाएगा।

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान ने बयान में कहा कि इस मंच का निर्माण ‘‘ सही समय पर किया गया है और इसमें भारत-अमेरिका प्रौद्योगिकी साझेदारी एवं नवाचार, प्रतिभा व वैश्विक नेतृत्व के भविष्य के लिए एक बल गुणक के रूप में काम करने की क्षमता है।’’

नैसकॉम के अध्यक्ष राजेश नांबियार ने कहा कि यूएस सीईओ फोरम उद्योग जगत के लोगों को सार्थक सहयोग को बढ़ावा देने, प्रमुख हितधारकों के साथ तालमेल बनाने तथा नवाचार, प्रतिभा एवं निवेश में नई संभावनाओं की तलाश करने के वास्ते एक साथ लाता है।

बयान में कहा गया कि यह मंच भारत-अमेरिका प्रौद्योगिकी साझेदारी को सहयोग से सह-निर्माण की ओर आगे बढ़ाने.. एआई, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ प्रौद्योगिकी एवं भविष्य के कौशल की परिवर्तनकारी क्षमता को उजागर करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। यह सीमा पार साझेदारियों को मजबूत व सुरक्षित बनाने और नवाचार-आधारित डिजिटल परिवेश का निर्माण करने पर भी ध्यान देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\