विदेश की खबरें | रक्षा परीक्षण में नासा के अंतरिक्ष यान ने मारी क्षुद्रग्रह को टक्कर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह घटना 96 लाख किलोमीटर दूर हुई जिसमें ‘डार्ट’ नामक अंतरिक्ष यान 22,500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घूम रही एक अंतरिक्ष चट्टान से टकराया। इस सफल टक्कर से वैज्ञानिक खुशी से झूम उठे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह घटना 96 लाख किलोमीटर दूर हुई जिसमें ‘डार्ट’ नामक अंतरिक्ष यान 22,500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घूम रही एक अंतरिक्ष चट्टान से टकराया। इस सफल टक्कर से वैज्ञानिक खुशी से झूम उठे।

हालांकि यह पता चलने में अभी कुछ दिन या कुछ सप्ताह लगेंगे कि यान की टक्कर से क्षुद्रग्रह के रास्ते में कितना बदलाव आया। इस प्रयोग से वैज्ञानिकों ने यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या पृथ्वी की तरफ आने वाले किसी उल्कापिंड को टक्कर मारकर उसका रास्ता बदला जा सकता है जिससे धरती की रक्षा हो सके।

इस अभियान पर 32.5 करोड़ डॉलर की लागत आई और यह अंतरिक्ष में किसी उल्कापिंड या प्राकृतिक वस्तु की स्थिति बदलने का पहला प्रयास था।

नासा के प्रशासक बिल नेलसन ने ट्वीट किया कि यह फिल्म में दिखने वाली कोई घटना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ने इसे आर्मगेडन जैसी फिल्मों में देखा है, ‘‘लेकिन वास्तविक जीवन में यह काफी कठिन होता है।’’

सोमवार को हुए इस प्रयोग में डाइमॉरफोस नाम के 160 मीटर के उल्कापिंड को निशाना बनाया गया। डाइमॉरफोस वास्तव में डिडमोस नाम के क्षुद्रग्रह का पत्थर है। यह जोड़ी पृथ्वी को खतरे में डाले बिना अनंतकाल से सूर्य की परिक्रमा कर रही है, जिससे वे परीक्षण के लिए आदर्श वस्तु बन गए हैं।

नासा का अंतरिक्ष यान ‘डबल एस्टेरॉयड रीडायरेक्शन टेस्ट’ (डार्ट) गत नवंबर में अपने अभियान पर रवाना हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें