देश की खबरें | नरसिंह राव के आर्थिक सुधारों ने भारत को आत्मनिर्भरता के पथ पर स्थापित किया: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव की 104वीं जयंती के मौके पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिनके 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारत को प्रगति, उदारीकरण और आत्मनिर्भरता के पथ पर स्थापित किया।

नयी दिल्ली, 28 जून कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव की 104वीं जयंती के मौके पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिनके 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारत को प्रगति, उदारीकरण और आत्मनिर्भरता के पथ पर स्थापित किया।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "हम पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी सरकार की दूरगामी आर्थिक उदारीकरण नीतियां अभूतपूर्व राष्ट्रीय विकास के युग को लाने में सहायक थीं।"

उन्होंने कहा कि ये सुधार मध्यम वर्ग के उत्थान और विस्तार में महत्वपूर्ण थे, जिससे अधिक मजबूत और लचीले भारत के लिए एक मजबूत नींव तैयार हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राव का कार्यकाल भारत के परमाणु कार्यक्रम में महत्वपूर्ण प्रगति और दूरदर्शी विदेश नीति के कई प्रयासों, विशेष रूप से ‘लुक ईस्ट’ नीति की शुरुआत के कारण भी जाना जाता है।

उन्होंने कहा, "हमारे राष्ट्र की प्रगति और मजबूती में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।"

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, "पी वी नरसिंह राव को उनकी जयंती पर याद करते हैं। वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिनके 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारत को प्रगति, उदारीकरण और आत्मनिर्भरता के पथ पर स्थापित किया।"

पार्टी ने कहा कि राव के साहसिक सुधार और राजनेता के तौर पर उनका व्यक्तित्व पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

राव का जन्म वर्ष 1921 में आज ही के दिन तेलंगाना के करीमनगर में हुआ था। आज, शनिवार को उनकी 104वीं जयंती है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव 1971 से 1973 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र की कांग्रेस सरकारों में वह विदेश मंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री भी रहे। वह 21 जून, 1991 से 16 मई, 1996 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वर्ष 2004 में उनका दिल्ली में देहांत हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\