खेल की खबरें | नारंग ने कहा, भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास नयी ऊंचाईयों पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पेरिस ओलंपिक में भारत के दल प्रमुख गगन नारंग ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश के खिलाड़ियों की मानसिकता बदली है और उनका आत्मविश्वास नयी ऊंचाईयों पर पहुंच गया है जिससे उनकी निगाहें स्वर्ण पदक जीतने पर लगी होती हैं।

पेरिस, 25 जुलाई पेरिस ओलंपिक में भारत के दल प्रमुख गगन नारंग ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश के खिलाड़ियों की मानसिकता बदली है और उनका आत्मविश्वास नयी ऊंचाईयों पर पहुंच गया है जिससे उनकी निगाहें स्वर्ण पदक जीतने पर लगी होती हैं।

लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज नारंग को लगता है कि भारतीय खिलाड़ी अब किसी भी देश से भयभीत नहीं होते।

नारंग ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘अब हमारे खिलाड़ियों के सोचने के तरीके और उनकी प्रेरणा में काफी बदलाव आया है। पहले अन्य देशों के बेहतर होने से हम भयभीत रहते और इतने आत्मविश्वास से भरे नहीं रहते थे। लेकिन धीरे धीरे इसमें बदलाव हुआ है, मानसिकता बदली है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोग खेलों को देखते हैं, खेलते हैं और फिर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है। आत्मविश्वास नयी ऊंचाई पर है। आज खिलाड़ी सिर्फ भागीदारी के लिए नहीं जाते, बल्कि वे प्रदर्शन करने जाते हैं। ’’

नारंग ने कहा, ‘‘शीर्ष आठ या पांच में शामिल खिलाड़ी आज पदक जीतना चाहता है और कोई और नहीं बल्कि स्वर्ण पदक जीतना चाहता है। आज के खिलाड़ियों की सोच में यही अंतर आया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे नहीं सोचते कि कोई भी उनसे ऊपर है। वे प्रतिस्पर्धी को बराबरी पर समझते हैं जो भारतीय खेलों के लिए सकारात्मक संकेत है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड