देश की खबरें | अमेरिका और कनाडा के सिख श्रद्धालुओं को मुफ्त वीजा देने के पाक के फैसले का नापा ने स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के एक प्रमुख पंजाबी संगठन के नेता ने शनिवार को पाकिस्तान सरकार के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में रहने वाले सिख समुदाय के सदस्यों को 30 मिनट के भीतर मुफ्त ऑनलाइन वीजा देने का निर्णय किया गया है।

चंडीगढ़, दो नवंबर अमेरिका के एक प्रमुख पंजाबी संगठन के नेता ने शनिवार को पाकिस्तान सरकार के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में रहने वाले सिख समुदाय के सदस्यों को 30 मिनट के भीतर मुफ्त ऑनलाइन वीजा देने का निर्णय किया गया है।

'नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन’ (नापा) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चाहल ने पाकिस्तान और भारत की सरकारों से सीमा पार व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए वाघा सीमा को दोबारा खोलने का आग्रह किया है।

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा है कि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को 30 मिनट के भीतर मुफ्त ऑनलाइन वीजा दिया जाएगा।

नकवी की यह टिप्पणी बृहस्पतिवार को लाहौर में सिख श्रद्धालुओं के 44 सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद आई है।

चाहल ने एक बयान में गृह मंत्री की टिप्पणियों का हवाला देते हुए इस कदम का स्वागत किया और कहा कि इससे वीजा आवेदन प्रक्रिया आसान हो गई है।

उन्होंने पाकिस्तान और भारत सरकार से सीमा पार व्यापार के लिए वाघा सीमा को फिर से खोलने का आग्रह करते हुए कहा कि यह आपसी आर्थिक विकास की दिशा में एक उचित कदम होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड